शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज

शिक्षा विभाग के इंजीनियर पर 3.25 करोड़ की अवैध संपत्ति का मामला दर्ज ईओयू ने आय से 309.61 प्रतिशत अधिक संपत्ति का किया खुलासा इंजीनियर प्रमोद कुमार की तलाश में जुटी आर्थिक अपराध इकाई शाखा कोशी जोन, सहरसा। बिहार पुलिस मुख्यालय की आर्थिक एवं साइबर अपराध इकाई (इओयू) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार राज्य शैक्षिक आधारभूत संरचना विकास निगम (बीएसईआईडीसी) के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का गंभीर मामला दर्ज किया है। प्रमोद कुमार पर आय से 309.61 प्रतिशत अधिक कुल ₹3,25,09,930 की संपत्ति अवैध रूप से अर्जित करने का आरोप है। ईओयू थाना कांड संख्या-13/2025 के अंतर्गत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) व 13(2) के तहत यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। छापेमारी का नेतृत्व ईओयू के एसपी पंकज कुमार एवं डीएसपी सुनील कुमार द्वारा किया गया, जिसमें अन्य पुलिस अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ भी शामिल थे। प्राथमिक जांच में यह पाया गया कि अभियुक्त द्वारा पिछले वर्षों में कई गुप्त स्रोतों से भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की गई है, अभ...